उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं पिथौरागढ़

सेल्फी बनी जानलेवा……..पति के सामने खाई में जा गिरी महिला, दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं में महिला के लिए सेल्फी जानलेवा साबित हुई। पिथौरागढ़ जिले के मटेला के पास सेल्फी लेते समय एक महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आज 27 जून को पायल उम्र 37 वर्ष निवासी जे 26 दुर्गा कॉलोनी रुड़की, जलालपुर मुस्त हरिद्वार जब पिथौरागढ़ के मटेला क्षेत्रान्तर्गत पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी, तभी सेल्फी लेना महिला के लिए जानलेवा साबित हो गया। महिला अपने पति के साथ पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी कि उसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी।

यह भी पढ़ें 👉  अब नैनीताल में नहीं आएगा 'नो सिग्नल'!... दूरसंचार कंपनियों को प्रशासन का अल्टीमेटम

महिला का पति भी बदहवास हालात में पहाड़ी से नीचे उतर गया लेकिन झाड़ियां अधिक व रास्ता न होने के कारण वह महिला को नही ढूंढ पाया साथ ही स्वयं भी रास्ता भटक गया। घटना के संबंध में आपदा कंट्रोल रूम, पिथौरागढ़ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि जिस पर एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

बताया गया कि उक्त महिला नजदीक ही किसी अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्त थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त महिला तक पहुंच बनाई। महिला की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसके शव को एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। साथ ही उक्त महिला के पति को भी निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में