उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून हल्द्वानी

उत्तराखंड पंचायत चुनाव… भाजपा-कांग्रेस की लड़ाई में बड़े उलटफेर, देखें नतीजे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच कई दिलचस्प और चौंकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं। जहां कुछ जगह जीत की खुशी है, वहीं कई स्थानों पर हार के बाद मायूसी देखने को मिल रही है।

रामनगर से भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पुत्रवधू श्वेता बिष्ट ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बहन नीमा नेगी को 61 मतों के अंतर से हराया। श्वेता के पति जगमोहन बिष्ट भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

चकराता विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के पद पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा आरा से दीवान सिंह तोमर, मगरौली से वीरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत बायला से कांग्रेस समर्थित प्रवीन रावत और रायगी से श्याम सिंह चौहान भी विजयी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी रणभूमि...दिग्गजों नेताओं पर हार की मार, बेटों-पत्नियों की भी नहीं चली चाल!

बागेश्वर के गढ़खेत खेत से लोक कलाकार लक्ष्मण उर्फ लच्छू ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत हासिल की। लक्ष्मण सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और पहाड़ी नृत्य के लिए खासे लोकप्रिय हैं।

पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक के कुई गांव से 22 वर्षीय साक्षी ने ग्राम प्रधान का चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा है। साक्षी ने देहरादून से बीटेक की पढ़ाई की है और गांव के विकास के लिए कई योजनाएं लेकर चल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव... इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा, भाजपा को दी मात

जिला पंचायत सीट कोठा से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश कुमार बिष्ट ने अपने प्रतिद्वंदी सुरेंद्र रावत को करीब 595 मतों से हराया। भाजपा के बलबीर रावत तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, जिला पंचायत सीट अन्द्रपा से भाजपा के जगदीश घण्ड्याली ने कांग्रेस के अनिल अग्रवाल को 250 मतों से पराजित किया।

खटीमा विकास खंड से कांग्रेस समर्थित हीरा मुडेला ने जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत हासिल की। उन्होंने जनता के समर्थन के लिए आभार जताया, खासकर क्योंकि वे पिछली बार चुनाव हार चुकी थीं।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव... नए चेहरे, नए समीकरण, बदला सियासी नक्शा! इनकी बंपर जीत

रुद्रपुर ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत सीटों पर भी कई उम्मीदवार विजयी रहे। जवाहरनगर शांतिपुरी नं.1 से सरोजनी कार्की, शांतिपुरी खामियां नं.2 से पूजा कोरंगा, शांतिपुरी खामियां नं.3 से गंगा दानू और तुर्कागौरी से ललित राय ने जीत हासिल की।

टिहरी के भुत्सी जिला पंचायत सीट से सीता मनवाल ने 112 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उनका नामांकन पहले रिटर्निंग ऑफिसर ने निरस्त कर दिया था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद नामांकन सही पाया गया। चुनाव में उन्होंने सरिता देवी को पराजित किया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में