उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण… विकास दर और जीडीपी में वृद्धि, देखें प्रति व्यक्ति आय

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के प्रमुख सचिव नियोजन, आर मीनाक्षी सुंदरम ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की विकास दर में 6.61% की बढ़ोतरी हुई है, जो राष्ट्रीय औसत 6.4% से ऊपर है। इसके साथ ही, राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) भी बढ़कर 3,78,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जो 2023-24 में 3,32,000 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें 👉  शुद्धिकरण विवाद पर फिर गरमाई सियासत... धामी के बयान से कांग्रेस में हलचल

सर्वेक्षण में यह भी बताया गया कि लोक प्रशासन और अन्य सेवाओं के क्षेत्र में 13.58% की जबरदस्त वृद्धि हुई है। इसके अलावा, पहली बार मछली पालन क्षेत्र (फिशरीज) में 9.39% की ग्रोथ देखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  चलती स्कूटी पर बरसी गोली!...उत्तराखंड में बैंककर्मी पर फायरिंग से सनसनी

उत्तराखंड की जीडीपी में सर्विस सेक्टर का योगदान 46.02% तक बढ़ा है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी प्रदेश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक बढ़ी है। 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय 2,46,000 रुपये से बढ़कर 2,74,000 रुपये हो गई है, जबकि राष्ट्रीय औसत 2,01,162 रुपये है। आर्थिक सर्वेक्षण की यह रिपोर्ट जल्द ही उत्तराखंड विधानसभा में पटल पर रखी जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में