उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून सोशल हिल दर्पण

मौत के मंजर में खुला राज…नोटों से भरे बैग को लेकर भिड़े लोग! वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। राज्य में मंगलवार को हरिपुर कोटी-मीनस मोटर मार्ग के पास क्वानू गांव के समीप सुखोई गदेरे में हुए बस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 12 लोग घायल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को सभी का उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाया और इसी दौरान दुर्घटनास्थल पर एक नोटों से भरा बैग मिला। बैग में लगभग 3 लाख 20 हजार रुपए थे। इसे लेकर मौके पर कुछ लोग झगड़ने लगे और इसे अपने रिश्तेदार का बताने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने तुरंत बैग अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

कालसी पुलिस थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि बैग के मालिक की पहचान हादसे में घायल अब्दुल कयूम के रूप में हुई। घायल यात्री के परिजन पुलिस और नायब तहसीलदार राजेन्द्र लाल की मौजूदगी में बैग लेने आए। बैग में रकम के साथ अब्दुल कयूम का पैन कार्ड और फोटो पहचान पत्र भी मिला।

अब्दुल कयूम 36 वर्षीय हैं और हिमाचल प्रदेश के नेरवा में क्रॉकरी की दुकान चलाते हैं। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। हादसे के बाद उन्हें विकास नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पुलिस ने बैग का सत्यापन कर सुरक्षित रूप से अब्दुल कयूम के परिजनों को सौंप दिया। हादसे और बैग के मिलने की तस्वीर सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में