उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में छात्राओं में चीख-पुकार!…इस कॉलेज में भूत-प्रेत की अफवाह से दहशत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक छात्राओं में दहशत फैल गई। कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने से स्थिति बिगड़ गई और देखते ही देखते स्कूल में भूत-प्रेत की अफवाह फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  काली पट्टी बांध सड़क पर उतरी कांग्रेस!... ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारों से गूंजा हल्द्वानी

बताया गया कि  बनभूलपुरा क्षेत्र के ललित महिला इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं और 11वीं की कुछ छात्राओं ने परीक्षा के दौरान चक्कर आने और अस्वस्थ महसूस होने की शिकायत की। इसी बीच एक छात्रा के जोर-जोर से चीखने पर आसपास मौजूद छात्राएं घबरा गईं। कई छात्राएं डर के कारण रोने लगीं और परीक्षा कक्षों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा!... पिकअप से भिड़ी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को समझाया और उन्हें शांत कराया। हालांकि अफवाह के चलते छात्राओं में काफी देर तक डर का माहौल बना रहा। स्थिति को सामान्य करने के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर छुट्टी घोषित कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदू नाम से घर में रह रहा था युवक!... दस्तावेजों ने खोली पहचान की परत, बिंदुखत्ता में हंगामा

स्कूल प्रवक्ता नीलम ने बताया कि कुछ छात्राओं की तबीयत खराब होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद छात्राओं में डर फैल गया और भूत-प्रेत से जुड़ी अफवाह सामने आई। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और भूत-प्रेत की बात महज अफवाह है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में