इवेंट उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल

कैंची मेला……डीआईजी और एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं, दिए ये निर्देश

खबर शेयर करें -

 नैनीताल।  विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले मेले के दौरान श्रद्धालुओं/यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा हेतु डीआईजी कुमाऊं रेंज डॉ योगेंद्र सिंह रावत और एसएसपी  प्रहलाद नारायण मीणा ने कैंची धाम जाकर पैदल पथ की बैरिकेटिंग और स्टैन्थ की सुरक्षा का गहन निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला...इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

इस दौरान  एसएसपी ने बताया कि, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। जिससे सभी आगंतुक सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सकें। एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

निरीक्षण के बाद, एक डी-ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस सत्र में आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

डीआईजी एवं एसएसपी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द आवश्यक सुधार करें और सुरक्षा उपायों को और अधिक सख्त बनाएं। मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारियों ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में