उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

आग की लपटों में घिरा स्कूल…मच गई अफरा-तफरी, ऐसे बची बच्चों की जान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। राजधानी देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा नगर स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल के स्टोर रूम में दोपहर के समय अचानक आग लग गई।

घटना के समय स्कूल परिसर में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। आग लगते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्कूल स्टाफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  खबर दिखाने से पहले लेनी होगी इजाजत?... ‘न्यूजरूम बंद हो जाएंगे’ की दलील पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और थाना वसंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण बना सियासी अखाड़ा!... वेल में विपक्ष, बाहर धरना और सदन में हंगामा, आखिर क्यों नहीं थमा टकराव?

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह स्टोर रूम में हुआ शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। स्टोर में रखे पुराने कपड़ों और अन्य सामान ने आग को तेजी से फैलने में मदद की।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले रसोई गैस पर बड़ा संकट!... 95 हजार उपभोक्ताओं की बुकिंग बंद, अब कैसे जलेगा चूल्हा?

गौरतलब है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में