उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

सफेद हिमालय से काले पत्थर तक… उत्तराखंड में बदलते मौसम की डरावनी तस्वीर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बदलते मौसम चक्र ने मौसम वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दिसंबर महीना समाप्ति की ओर है, लेकिन मैदानों से लेकर पहाड़ों तक अब तक न तो बारिश हुई है और न ही बर्फबारी। लंबे समय से वर्षा और हिमपात न होने के कारण प्रदेश की ऊंची चोटियां धीरे-धीरे बर्फविहीन होती जा रही हैं। जिन चोटियों पर दिसंबर में आमतौर पर बर्फ की सफेदी नजर आती थी, वहां अब काले पत्थर दिखने लगे हैं। बरसात के मौसम में नंदा घुंघटी की चोटी पर दिखाई देने वाली मोटी बर्फ की परत भी इन दिनों काफी कम हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

दिसंबर का अंतिम सप्ताह शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। आसमान में बादल छा रहे हैं, पर बारिश नहीं हो पा रही है। इसका असर औली के साथ-साथ चोपता, पोखरी, नंदानगर और गैरसैंण जैसे क्षेत्रों में भी साफ नजर आ रहा है, जहां आमतौर पर इस समय बर्फबारी होती थी।

पर्यावरण संरक्षण से जुड़े धन सिंह घरिया का कहना है कि बीते कुछ वर्षों से मौसम का चक्र पूरी तरह बिगड़ गया है। समय पर बारिश और बर्फबारी न होने से पहाड़ों पर बर्फ की मात्रा लगातार घट रही है, जिसका प्रभाव न केवल मानव जीवन बल्कि वन्यजीवों पर भी पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

मौसम की इस शुष्क ठंड का असर स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक के अनुसार सर्दी, जुकाम और श्वास से संबंधित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने लोगों को गुनगुना पानी पीने, ठंड से बचाव करने और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 दिसंबर को देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों के कुछ हिस्सों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल में शीत दिवस जैसी स्थिति बनने की संभावना है। वहीं 27 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि 28 और 29 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार जताए गए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में