उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

महिलाओं की ताकत को सलाम… सीएम धामी ने किताब के जरिए कही यह बात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मोहनी रोड स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में लेखक वेणु अग्रहरा ढींगरा की पुस्तक लीडिंग लेडीज ऑफ इंडिया का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। साथ ही, साहित्य का समाज और संस्कृति में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक पाठकों, विशेषकर महिलाओं को आगे बढ़ने और प्रेरित होने का संदेश देगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा… ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उड़ाई कार, महिला की मौत

धामी ने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना बेहद जरूरी है, और आज बेटियां हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भूकंप से कांपा उत्तराखंड!… बहुमंजिला भवन ढहे, कई लोगों का रेस्क्यू, प्रशासन सतर्क

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि राज्य की आत्मा उसकी संस्कृति में बसती है, और इसे संजोने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से राज्य में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपनी जड़ों से जोड़े रखना है। इस सम्मेलन के बाद कई प्रवासियों ने अपने मूल गांवों के विकास में योगदान देने और प्रदेश के विकास में सहयोग करने की इच्छा जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  ईवीएम सुरक्षा में बड़ी चूक!.. हो गया बड़ा एक्शन, 8 पुलिसकर्मी निलंबित

इस अवसर पर गीता पुष्कर धामी, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, दून इंटरनेशनल स्कूल समूह के संस्थापक डी.एस. मान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में