उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

शौर्य स्थल पर शहीदों को सलाम… सीएम धामी का बड़ा ऐलान—परमवीर चक्र विजेताओं की राशि बढ़ी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर गांधी पार्क स्थित शौर्य स्थल पहुंचकर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कारगिल के शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। इस मौके पर शहीद सैनिकों की वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉलेज पर कब्जे से फर्जी बैंक खाते तक... मरियम विवाद में संस्थापक पक्ष ने खोला शिकायतों का पिटारा

धामी ने कहा कि कारगिल युद्ध विषम परिस्थितियों में लड़ा गया और उत्तराखंड के वीर सपूतों ने भी अदम्य साहस के साथ देश की रक्षा में योगदान दिया। उन्होंने उत्तराखंड को देवभूमि के साथ वीरभूमि बताते हुए कहा कि यहां पीढ़ियों से सैनिक परंपरा रही है। देश की सुरक्षा में प्रदेश का योगदान हमेशा गौरव का विषय रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जल्द ही सैन्यधाम का भव्य उद्घाटन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार किया, शादी की बात चली... फिर मुकर गया प्रेमी; प्रेमिका ने सरेआम बरसा दीं चप्पलें

मुख्यमंत्री ने अपने पिता से सुनी सैनिकों के शौर्य और बलिदान की गाथाओं का जिक्र करते हुए कहा कि एक सैनिक पुत्र के रूप में उन्हें सैन्यभूमि उत्तराखंड की सेवा करने का अवसर मिलना गर्व की बात है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार का बड़ा यू-टर्न!...34 अधिकारियों के तबादले और तैनाती रद्द

समारोह में सैनिक कल्याण एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों और शहीद आश्रितों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने शहादत की स्थिति में परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाने की मांग भी उठाई। कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, मेजर जनरल शम्मी सभरवाल, प्रताप सिंह रावत, ज्योति कोटिया समेत सेना के पूर्व अधिकारी, जवान और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में