उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण…अवैध अतिक्रमण पर सख्ती, गरजा बुल्डोजर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण का कार्य एक बार फिर तेज़ी पकड़ने लगा है। इस कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासन और नगर निगम की टीम ने ऊंचापुल चौराहे के पास सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे दो मकानों को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में की गई। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर उन दो अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की, जो सरकारी जमीन पर बनाए गए थे और सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

अधिकारियों के अनुसार दोनों मकान काफी बड़े हैं, इसलिए उन्हें पूरी तरह ध्वस्त करने में कुछ समय लग सकता है। मकान हटने के बाद ऊंचापुल चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि शहर के कई स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। प्रशासन द्वारा लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा और आवश्यकता पड़ने पर बलपूर्वक भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में