उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

अभी और बढ़ेंगी मुश्किलें…उत्तराखंड में भारी बारिश, पांच दिन रहें सतर्क

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। भारी बारिश से प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में अभी और मुश्किलें बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आगामी 21 जुलाई तक राज्यभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए विशेष चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में गरज और बिजली के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। गढ़वाल मंडल के चमोली जिले में ज्यादातर स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि कुमाऊं मंडल के नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भी विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

21 जुलाई तक का पूर्वानुमान:

17 जुलाई (बुधवार): सभी 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, गरज और बिजली के साथ वर्षा की संभावना।

18 जुलाई (गुरुवार): नैनीताल, पौड़ी और बागेश्वर में विशेष चेतावनी के साथ पूरे राज्य में वर्षा के आसार।

19 से 21 जुलाई: राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान, कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी संभव।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कों के अवरुद्ध होने की संभावना बनी हुई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में