उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

गर्मी से राहत या नई आफत?… उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और आंधी का खतरा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश और बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के लिए दुःखद खबर... खाई में गिरी स्कॉर्पियो; चौकी प्रभारी की मौत

बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में तेज और झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हाई टेंशन लाइन ने मचाया कहर!... धू-धू कर जल उठा ट्रक, अफरा-तफरी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में मानसून के आगमन में कुछ दिनों की देरी हो सकती है। पहले इसके 22 जून तक पहुंचने की संभावना थी, लेकिन अब 25 जून के आसपास मानसून के राज्य में प्रवेश करने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, 1 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो सकता है।

जहां पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी, वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के अधिकांश इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा... ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट वाले जिलों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग का कहना है कि गर्जन, बिजली और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखें।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में