उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

गर्मी से राहत या नया खतरा?… उत्तराखंड में 3 दिन का हाई अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर बदलने के संकेत दे रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में शनिवार को मौसम के बदले मिजाज को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी है, जिससे पर्वतीय इलाकों में मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन पहाड़ी जिलों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल जैसे जिलों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

इसके अलावा 25 से 27 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। हालांकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में इसका प्रभाव कम रहेगा।

28 अप्रैल से मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी संभव है। यह स्थिति ट्रेकिंग और पर्यटन गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर 28 अप्रैल को हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में