उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर हिल दर्पण

उत्तराखंड में रिश्ते का विश्वास भंग…विधवा चाची से रेप, वीडियो से ब्लैकमेलिंग!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक बेहद गंभीर और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला ने अपने ही रिश्ते के भतीजे पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने पहले उसका बलात्कार किया और उसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाया। साथ ही, आरोपी ने महिला को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की शिकायत पर रामनगर के कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके पति का 2016 में निधन हो गया था। पति के निधन के बाद वह मानसिक और आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हो गई थी। उसका छोटा बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जबकि बड़ा बेटा नशे की समस्या के कारण कई बार जेल जा चुका है और उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान में छाए बादल...बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा—अलर्ट

महिला का आरोप है कि आरोपी, जो उसके पड़ोस में रहता है, उसने महिला के भरोसे का फायदा उठाया। उसने पहले सहानुभूति जताई और खुद को महिला और उसके बच्चों का सहारा बताकर उनका विश्वास जीता।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने बड़े बेटे की जमानत कराने का झांसा देकर उसे रामनगर के ढिकुली क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उसने कथित तौर पर महिला की कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को लगातार ब्लैकमेल किया और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने कहा कि सामाजिक बदनामी के डर से वह लंबे समय तक चुप रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सपा की हुंकार... सिद्दीकी बोले- 2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ तय

महिला ने यह भी बताया कि साल 2022 में जब उसने विरोध किया और आरोपी के घर जाकर शिकायत की, तो आरोपी की पत्नी और 5-6 अन्य लोग उसके घर घुस आए और कथित तौर पर गाली-गलौज व मारपीट की। इस घटना में महिला घायल हो गई थी। तब आरोपी ने समझौता कर भविष्य में ऐसा न करने और वीडियो डिलीट करने का आश्वासन दिया।

हालांकि, महिला के मुताबिक कुछ समय शांत रहने के बाद आरोपी ने हाल ही में फिर फोन कर वीडियो अभी भी अपने पास होने की बात कही और होटल में बुलाया। मना करने पर उसने वीडियो वायरल करने और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस नेता के बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी... भाजपा ने दी 48 घंटे की मोहलत; फिर होगा बड़ा आंदोलन

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिजन अंधविश्वास फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। महिला लंबे समय से भय और तनाव में जी रही है। वह यह भी बताती हैं कि आरोपी अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव भी डालता रहा और न मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।

रामनगर के क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने कहा कि महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। धारा 173 बीएनएसएस सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में जांच जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में