उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

रिश्ते फिर शर्मसार…भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला पौड़ी जिले के रिखणीखाल क्षेत्र का है। पीड़िता के पिता ने रिखणीखाल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’…अफसरों को अल्टीमेटम, अब सीधे गिरेगी गाज

शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर तत्काल जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम बाईपास पर बड़ी अपडेट...इतने दिन में खुल सकता है नया बाईपास

पुलिस ने पीड़िता के बयान नियमानुसार दर्ज किए और साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान मिले तथ्यों और बयानों से आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खौफनाक मंजर... घर लौटते रोडवेज चालक को कैंटर ने रौंदा, दर्दनाक मौत

इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चचेरे भाई को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में