उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव हल्द्वानी

दस साल में हल्द्वानी का कायाकल्प… अब और तेज होगा विकास, गजराज को वोट की अपील

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने अपने स्टार प्रचारकों के साथ चुनावी रण में अपनी बढ़त सुनिश्चित करने की पूरी ताकत झोंक दी है। आज, नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद और पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री, अजय भट्ट ने भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के पक्ष में जनसंपर्क अभियान की कमान संभाली।

सांसद अजय भट्ट ने दिनभर वार्ड 60 (गौजाजाली बिचली), वार्ड 41 (भगवानपुर) और वार्ड 40 (स्वयंवर बैंक्वेट हॉल) में जनसभाओं को संबोधित किया और क्षेत्रवासियों से भाजपा के उम्मीदवार गजराज सिंह बिष्ट को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “भा.ज.पा. के पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला ने पिछले दस वर्षों में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जबरदस्त विकास कार्य किए, जिससे नगर का कायाकल्प हुआ। अब भाजपा ने गजराज सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बना कर विकास की गति और भी तेज करने की जिम्मेदारी दी है।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम... दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आपदा तंत्र हुआ अलर्ट

सांसद भट्ट ने वनभूलपुरा क्षेत्र में पिछले फरवरी में हुए उपद्रव की ओर इशारा करते हुए कहा, “क्या हम सनातनी एकत्र होकर अपने हल्द्वानी को बचाने के लिए एकजुट नहीं हो सकते?” उन्होंने आगे कहा, “अन्नदान, धनदान, कन्यादान और मतदान हमेशा योग्य व्यक्तियों को ही देना चाहिए, ताकि बाद में पछताना न पड़े। इसलिए, 23 जनवरी को मतदान सोच-समझ कर करना होगा।”

वहीं, हल्द्वानी नगर निगम के नए 20 वार्डों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी आज कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने संभाली। उन्होंने वार्ड 39 (लोहरियासाल मल्ला) में गजराज सिंह बिष्ट और पार्षद प्रत्याशी ममता जोशी के पक्ष में वोट मांगने के लिए क्षेत्रवासियों से घर-घर जाकर अपील की। इस दौरान विधायक भगत ने कहा, “पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला ने हर नए वार्ड में कम से कम 5 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं, जिससे इन नए वार्डों से एकतरफा वोट भाजपा के पक्ष में आएगा।” उन्होंने कांग्रेस को कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी को अब इन वार्डों में प्रचार करने से बचकर अपना समय और श्रम बचाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 72 घंटे बेहद अहम!...भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बढ़ेगा खतरा

भा.ज.पा. मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने भगवानपुर क्षेत्र में अपनी जनसभा में कहा, “पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला के द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण हम अपने सिर ऊंचा करके हर वार्ड में वोट मांगने जा रहे हैं।” उन्होंने पथ प्रकाश, पार्कों का सौंदर्यीकरण, सड़कों का निर्माण, विद्युत पोलों की स्थापना, स्वच्छता और कूड़ा गाड़ियों की सुविधाओं के बारे में बताया, जो पिछले दस वर्षों में हल्द्वानी के प्रत्येक वार्ड में प्रदान की गईं। उन्होंने कहा, “इन सभी कार्यों की बदौलत जनता ने भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया है।”

यह भी पढ़ें 👉  नई-नई शादी, फिर ऐसा खौफनाक कदम!...घर में फंदे पर लटकी मिली महिला

 

चुनाव प्रचार में भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला, भुवन जोशी, कमल नयन जोशी, नवीन भट्ट, धीरज पांडे, प्रताप बोहरा, प्रमोद पंत, मनोज भट्ट, चंद्र प्रकाश, कमल पांडे, हेमंत भट्ट, हर्षित भगत, राजू पांडे, तनुज नैनवाल समेत भारी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में