उत्तराखण्ड देहरादून

नववर्ष पर वर्दी वालों को सबसे बड़ा तोहफा…उत्तराखण्ड पुलिस में रिकॉर्ड प्रमोशन

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आया है। पुलिस मुख्यालय ने नववर्ष के अवसर पर नागरिक पुलिस के 229 मुख्य आरक्षियों को अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया है, जिनमें 25 महिला मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं।

वर्ष 2025 उत्तराखण्ड पुलिस के लिए पदोन्नतियों के लिहाज से एक रिकॉर्ड वर्ष साबित हुआ है। इस वर्ष विभिन्न रैंकों और संवर्गों में कुल 1060 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। यह कदम पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कर्मियों के कल्याण और मनोबल को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण हटाने पर बवाल!...छत पर चढ़े युवकों ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप

इस दौरान निरीक्षक पद पर 150, उपनिरीक्षक पद पर 92, अपर/सहायक उपनिरीक्षक पद पर 385 और मुख्य आरक्षी पद पर 331 कर्मियों को पदोन्नति दी गई है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण पदोन्नतियाँ हुई हैं, जिनमें अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, दूरसंचार और अग्निशमन संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, श्री दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति से न केवल पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि वे और अधिक उत्साह, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस मुख्यालय आगे भी पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया के तहत पदोन्नतियाँ सुनिश्चित करता रहेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में