उत्तर प्रदेश क्राइम हिल दर्पण

रेप, वीडियो और कत्ल!…साजिश ऐसी कि रोंगटे खड़े हो जाएं

खबर शेयर करें -

हैरान कर देने वाली एक घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। महिला के साथ पहले रेप किया गया और इस कृत्य को छिपाने के लिए हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को ठिकाने लगा दिया गया।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सूटकेस में मिले युवती के कंकाल मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एनएच-9 पर रामा अस्पताल के सामने एक खेत में एक दिसंबर को सूटकेस में युवती का कंकाल बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की एंट्री से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति... कांग्रेस ने 2027 के लिए कसी कमर

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक ने पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर खेत में फेंक दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस दिल्ली के विवेक विहार थाने पहुंची, जहां एक कारोबारी ने अपनी हाउस मेड के जरिए अहम जानकारी दी। हाउस मेड ने बताया कि उसने एक युवती की हत्या होते हुए देखा था। जांच में पुष्टि हुई कि मृतका झारखंड के सिमडेगा जिले की रहने वाली थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

पुलिस ने पिलखुवा क्षेत्र के डूहरी कट से आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अंकित कुमार निवासी नवादा कलां, थाना सिंभावली (हापुड़) और उसकी पत्नी कलिस्ता उर्फ काली निवासी कैरया कुडपानी, थाना ठेठाइंगर (सिमडेगा, झारखंड) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अन्य राज्यों से महिलाओं को हाउस मेड की नौकरी दिलाने के बहाने लाकर उनकी तस्करी करते थे। मृतका को भी इसी तरह झारखंड से लाया गया था। युवती की हत्या 27 अगस्त की रात को की गई थी। शव को 28 अगस्त तक सूटकेस में रखकर 29 अगस्त को ऑटो के जरिए एनएच-9 पर खेत में फेंक दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन....इस अफसर को अवमानना नोटिस

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने इससे पहले और कितनी महिलाओं को अपना शिकार बनाया है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी
उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

*गोदाम में खेला जा रहा था गैस रिफलिंग का खेल, हुई यह कार्रवाई*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। अवैध गैस रिफलिंग पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बड़ी कार्रवाई की है। इससे गैस रिफलिंग करने वालों