उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

बारिश गायब, धूप के बीच बढ़ी ठंड…उत्तराखंड के मौसम ने बढ़ाई चिंता

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार चिंता बढ़ा रहा है। जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसमीय पैटर्न का असर अब तापमान में साफ नजर आने लगा है। सर्दियों के दौरान बारिश में आई भारी कमी के चलते मैदानों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। आने वाले दिनों में प्रदेशभर में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड और तेज हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है। इससे रातें ज्यादा सर्द रहेंगी। हालांकि दिन के समय तेज धूप निकलने से ठंड का असर कुछ हद तक कम महसूस होगा।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

इस सप्ताह बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम की स्थिति कुछ इसी तरह बनी रही।

हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम थोड़ा बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार 20 दिसंबर तक प्रदेश में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में