उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

कहीं बारिश, कहीं सूखा!…उत्तराखंड में अगले 6 दिन मौसम करेगा बड़ा खेल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार राज्य के कई जिलों में आने वाले दिनों में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, उत्तराखंड (देहरादून) की ओर से 25 जून तक का विस्तृत मौसम अपडेट जारी किया गया है।

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले लगभग छह दिनों तक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जबकि मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर!... 17 पार्टियां डीलिस्ट, अब इन नामों पर नहीं लड़ा जाएगा चुनाव

शनिवार, 20 जून के लिए जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!...इस विभाग में कई बड़े अधिकारियों के तबादले

इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दिन के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

21 जून, रविवार को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  जल परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं!... आयुक्त ने कसे अफसरों के पेंच, जनता को जल्द मिलेगी राहत

22 जून से 25 जून तक मौसम का यही पैटर्न बने रहने का अनुमान है—पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में