उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में सेक्स रैकेट!… पुलिस की रेड, हाई-प्रोफाइल नेटवर्क हुआ बेनकाब

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हाई-प्रोफाइल देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान पर छापा मारकर दो संचालकों और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तीन महिलाओं को पीड़ित के रूप में चिन्हित किया गया।

राजधानी देहरादून में पुलिस ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक रानी देवी ने अपने सहयोगी आशीष कुमार पांडे के साथ मिलकर अवैध देह व्यापार संचालित किया। पकड़ा गया तीसरा व्यक्ति फुल्लो खान ग्राहक के रूप में वहां मौजूद था। छापे के दौरान मकान की प्रथम मंजिल पर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर से वायरल वीडियो और फिर बड़ा धमाका!... कांस्टेबल की 'क्राइम फाइल' खोलते ही चौंकाने वाले खुलासे

मौके से नकदी और अन्य सामग्री बरामद की गई है। मोबाइल फोन की जांच में व्हाट्सएप चैट के जरिए ग्राहकों से संपर्क और सौदेबाजी के सबूत भी मिले। पूछताछ में तीनों महिलाओं ने बताया कि वे आर्थिक तंगी के कारण इस कारोबार में फंसी थीं और उन्हें बेहतर नौकरी का झांसा देकर वहां लाया गया। पुलिस का कहना है कि महिलाएं प्रथम दृष्टया पीड़ित प्रतीत होती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  NEET विवाद पर क्या निकलेगा कोई रास्ता... अब सरकार के पाले में गेंद, क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा?

रानी देवी और आशीष कुमार पांडे के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, ग्राहक फुल्लो खान के खिलाफ धारा 5 और 7 में कार्रवाई हुई। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में