उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून स्वास्थ्य हिल दर्पण

मरीज की मौत, सिस्टम पर सवाल!… निजी अस्पताल पर बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इलाज में लापरवाही के एक मामले में उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने बड़ा एक्शन लिया है। इलाज के दौरान एक महिला की मौत के मामले में मसूरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में तैनात दो डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन दो महीने के लिए निरस्त कर दिया गया है।

यह कार्रवाई मृतका के पति की शिकायत के बाद की गई। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की नैतिकता, अनुशासन एवं पंजीकरण समिति ने मामले की विस्तृत जांच की, जिसमें अस्पताल प्रबंधन और संबंधित चिकित्सकों की लापरवाही सामने आई।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के खतरे ने बढ़ाई टेंशन!...उत्तराखंड के 8 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, प्रशासन अलर्ट

परिषद की न्यायिक समिति के अध्यक्ष डॉ. अनूज सिंघल के अनुसार यह मामला 4 अप्रैल 2025 का है। देहरादून के मसूरी रोड स्थित निजी अस्पताल में बिंदेश्वरी देवी नामक महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसके बाद मृतका के पति कर्नल अमित कुमार ने उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल में शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  एक मुलाकात, फिर हंगामा!… युवती के घर पहुंचे युवक पर टूट पड़ी भीड़, Video वायरल

मामले की जांच अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. महेश कुड़ियाल समेत तीन सदस्यीय चिकित्सक दल ने की। जांच में यह निष्कर्ष निकला कि मरीज की मौत इलाज में हुई लापरवाही के कारण हुई।

उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने अस्पताल को पीड़ित पक्ष को 10 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित दो डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन दो महीने के लिए रद्द कर दिया गया है। इस अवधि के दौरान दोनों डॉक्टर किसी भी अस्पताल या नर्सिंग होम में चिकित्सा सेवा नहीं दे सकेंगे। वहीं, निजी अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें अब तक इस संबंध में मेडिकल काउंसिल की ओर से कोई आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में