उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

स्कूल परिसर में जिस्म फरोशी!…उत्तराखंड में पुलिस की रेड, मिली आपत्तिजनक सामग्री

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस धंधे को एक स्कूल परिसर में संचालित किया जा रहा था। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की संयुक्त कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

मामला राजधानी देहरादून के कैंट क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एसएसपी को मिली एक गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलने पर एसएसपी ने सीओ सिटी के नेतृत्व में AHTU और कैंट पुलिस की टीम गठित कर किशन नगर एक्सटेंशन क्षेत्र में छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

छापेमारी के दौरान पुलिस को स्कूल के पीछे स्थित एक स्थान पर संदिग्ध गतिविधियां मिलीं, जहां तीन महिलाएं और कुछ पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और तीन पीड़ित महिलाओं को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

पुलिस ने मौके पर मौजूद एक स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक व्यक्ति पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी युवतियों को नौकरी का झांसा देकर अलग-अलग राज्यों से देहरादून बुलाते थे और उनकी आर्थिक मजबूरियों का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार में धकेल देते थे।

मामले में कोतवाली कैंट में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

स्थानीय पार्षद नंदिनी शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि क्षेत्र में युवतियों को रखकर देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़ित महिलाएं मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की रहने वाली हैं, जो नौकरी की तलाश में देहरादून आई थीं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में