उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

प्यार की आड़ में अपराध?… गौला नदी तक अपहरण का खौफनाक सच

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। मनचले के युवती का अपहरण करने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।आरोप है कि युवक शादी का दबाव बनाने के लिए युवती को जबरन गौला नदी की ओर ले गया और विरोध करने पर उस पर पत्थरों से हमला कर दिया। यह घटना वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर, वनभूलपुरा निवासी एक युवक लंबे समय से क्षेत्र की ही रहने वाली युवती को परेशान कर रहा था। युवती की दादी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि आरोपी युवती का पीछा करता था और उस पर शादी करने का दबाव बनाता था। इस दौरान वह अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ भी करता था।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

दादी ने बताया कि बीते शनिवार को उनकी पोती घर से दुकान सामान लेने निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसका पीछा किया और जबरन उसे गौला नदी की ओर ले गया। वहां उसने शादी के लिए दबाव बनाया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर पत्थरों से वार कर दिया। घायल अवस्था में युवती किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

परिजनों ने युवती को तुरंत बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज कराया गया। युवती की दादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अन्ना के खिलाफ छेड़छाड़, अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वनभूलपुरा थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में