उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

गरीबी घटी, रोजगार बढ़ा… उत्तराखंड ने तोड़े सारे आर्थिक रिकार्ड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वर्ष 2022 की तुलना में राज्य की जीएसडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही प्रति व्यक्ति आय, उद्योग, स्टार्टअप और बिजली उत्पादन सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। यह जानकारी आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 जारी होने के अवसर पर प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने पत्रकार वार्ता में दी।

प्रमुख सचिव ने बताया कि 2022 में राज्य की जीएसडीपी का आकार 2.54 लाख करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 3.81 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इसी दौरान प्रति व्यक्ति आय भी 1.94 लाख रुपये से बढ़कर 2.73 लाख रुपये हो गई है। राज्य में गरीबी दर में भी सुधार हुआ है; 2022 में 9.7% रही गरीबी दर अब घटकर 6.92% हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क बनी या भ्रष्टाचार की राह?...नैनीताल डीएम ने बैठाई हाई लेवल जांच समिति

एमएसएमई सेक्टर में भी मजबूत विकास हुआ है। 2022 में राज्य में करीब 59 हजार उद्योग थे, जो अब बढ़कर 79 हजार से अधिक हो गए हैं। इनसे करीब साढ़े चार लाख लोगों को रोजगार मिला है। बड़े उद्योगों की संख्या 107 से बढ़कर 128 हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अब क्लर्क और टैक्स इंस्पेक्टर संभालेंगे ईओ की कुर्सी!... उत्तराखंड में एक आदेश से मची हलचल

स्टार्टअप के मामले में भी उछाल देखा गया। 2017 में राज्य में कोई स्टार्टअप नहीं था। 2022 में 702 स्टार्टअप रजिस्टर्ड हुए थे, जो अब 1,750 तक पहुँच गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

सड़कों और बिजली उत्पादन में भी सुधार हुआ है। पिछले चार वर्षों में 885 किलोमीटर लंबी नई सड़कें बनी हैं। सोलर पॉवर प्लांट से बिजली उत्पादन 439 मेगावाट से बढ़कर 1,027 मेगावाट हो गया है। इसके अलावा चावल, दूध और मछली उत्पादन में भी ग्रोथ हुई है। राज्य की जीएसडीपी में सबसे बड़ा योगदान 26.02% के साथ मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर का है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में