उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

रैली से उठी राजनीतिक आंधी!… ‘मुस्लिम यूनिवर्सिटी’ मुद्दे पर गरमाई देवभूमि

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन पर भाजपा ने कड़ा हमला बोला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रैली को “भाड़े और मुस्लिम यूनिवर्सिटी समर्थकों का जमावड़ा” करार देते हुए फ्लॉप शो बताया।

भट्ट ने कहा कि रैली में पूर्व घोषित मुद्दों की जगह मुस्लिम यूनिवर्सिटी और मदरसा बोर्ड वापसी के नारों की गूंज सुनाई दी। उन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा चेहरा और झूठ फैलाने का प्रयास बताया। भट्ट ने कहा कि राज्य में जनता की अनुपस्थिति साफ दिखाती है कि विकास की दिशा में भाजपा सरकार बहुत आगे बढ़ चुकी है, जबकि कांग्रेस खुद भ्रम में है।

यह भी पढ़ें 👉  फंदे से गुलदार का शिकार... फिर घर में छिपाई खाल! ऐसे खुला अपराध का राज

भट्ट ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया और कहा कि पिछले चार वर्षों में भाजपा ने विकास, जनकल्याण, रोजगार और लंबित आरक्षण जैसे मुद्दों पर ठोस काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब मुद्दाविहीन और विचारहीन हो गई है, और उसकी नीतियां जनता को आकर्षित नहीं कर रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...शिक्षकों के तबादलों पर बड़ा अपडेट

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का विरोध जनता के विश्वास और धामी सरकार की उपलब्धियों के सामने बेहद कमजोर साबित हुआ। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि राजधानी में कांग्रेस रैली में केवल 5 हजार लोग जुटे, जबकि स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह पावो के कार्यक्रम में 3 हजार लोग शामिल हुए, जो जनता की पसंद दर्शाता है। भट्ट ने कांग्रेस को चेतावनी दी कि उसे झूठ और भ्रम से बाहर आकर सकारात्मक राजनीति करनी होगी, अन्यथा जनता की नाराजगी और स्पष्ट हो जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में