उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में सियासी हलचल तेज…विकास और मतदाता सूची पर कांग्रेस की रणनीति हुई मजबूत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को वार्ड संख्या- 8, 9 और 10 में संगठनात्मक बैठक कर क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, सफाई, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक सुमित हृदयेश ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित और स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है और प्रत्येक वार्ड का संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सफाई अभियान के बीच बड़ा ऐलान... महापौर बोले- सार्वजनिक जगहों पर कब्जा नहीं चलेगा

इस अवसर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट, बीएलए-1 मयंक भट्ट सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में