उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

वंदे मातरम पर उत्तराखंड में सियासी पारा हाई… भाजपा के निशाने पर कांग्रेस, लगाए ये गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कांग्रेस के रुख को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान किसी भी राजनीतिक दबाव में कम नहीं होने दिया जाएगा।

महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के वर्ष 1937 के प्रस्ताव को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस की ऐतिहासिक नीतियों ने देश के विभाजन की परिस्थितियों को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेने के बजाय उन्हीं परिस्थितियों को दोहराने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मचेगा सियासी घमासान!...इन नेताओं की एंट्री से हाई होगा चुनावी पारा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना ने जिस तरह वंदे मातरम का विरोध किया था, कांग्रेस का मौजूदा रुख भी उसी मानसिकता की पुनरावृत्ति जैसा दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान की प्रति लेकर चलने वाली कांग्रेस वर्ग विशेष के तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। भट्ट ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि गांधी जी ने वंदे मातरम को धर्म से ऊपर रखा था और इसे राष्ट्रीय भावना से जोड़ा था। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने गांधी के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल तो किया, लेकिन उनकी विचारधारा और संदेश को आगे बढ़ाने का काम नहीं किया।

उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 1950 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों को सम्मान देने की बात कही थी। इसके बावजूद लंबे समय तक कांग्रेस की सरकारों ने राष्ट्रगीत को उसका अपेक्षित सम्मान दिलाने की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए। महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से राष्ट्रगीत को सम्मान मिलने का संदेश पूरे देश में गया है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर पहला प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रगीत के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  घर बैठे खतौनी डाउनलोड करने वालों के लिए बड़ी खबर... डीएम ने विभागों को दी ये साफ हिदायत

उन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा कि किसी राजनीतिक दल का प्रस्ताव देश की संसद से ऊपर नहीं हो सकता। भाजपा अब वंदे मातरम के प्रति जनभावना को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाएगी। भट्ट ने बताया कि अभियान की शुरुआत सोमवार से कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एक टिकट, कई दावेदार!... भाजपा में अंदरखाने तेज हुई टिकट की दौड़, बढ़ी सियासी हलचल

भट्ट ने कहा कि जनता के बीच यह बात रखी जाएगी कि वंदे मातरम ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोगों को एकजुट करने और देशभक्ति की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी अपील की कि वह अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रगीत के सम्मान के लिए प्रेरित करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान राष्ट्रीय अस्मिता और एकता से जुड़ा विषय है। उन्होंने दावा किया कि वंदे मातरम देश को एकजुट करने और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में