उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में राजनीतिक भूकंप… कांग्रेस के बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, मची हलचल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। दलबदल के खेल के बीच इस्तीफों का दौर भी शुरू हो गया है। इस बीच हल्द्वानी में चौकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। जिसने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है।

हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता पुष्कर नयाल पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पुष्कर नयाल ने कहा कि कांग्रेस में पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाखन नेगी को शामिल किए जाने के फैसले से कार्यकर्ताओं में गहरी नाराज़गी है। उन्होंने बताया कि वह खुद भीमताल विधानसभा सीट से पार्टी के दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर लाखन नेगी को सदस्यता दिला दी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

पुष्कर नयाल ने आरोप लगाया कि इस फैसले से भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विरोध उत्पन्न हुआ है और कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है, जिसके चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

यह कदम हल्द्वानी में सियासी हलचल को और बढ़ा सकता है, और कांग्रेस पार्टी के भीतर उभरते असंतोष को भी उजागर करता है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में