उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

बकरीद पर पुलिस का ‘सुरक्षा कवच’ तैयार…ड्रोन, फोर्स और अलर्ट सिस्टम एक्टिव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, एरिया डोमिनेशन, सघन चेकिंग अभियान और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर जोर दिया है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, पर्यटन स्थलों और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही ड्रोन कैमरों के जरिए संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या भ्रामक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

पर्व को देखते हुए मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर सत्यापन अभियान भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

पूरे जिले को हाई अलर्ट मोड पर रखते हुए पुलिस बल, पीएसी, फायर टीम, ड्रोन यूनिट और एसडीआरएफ को तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं क्षेत्र में गश्त और निगरानी करेंगे ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में