उत्तराखण्ड कुमाऊं स्थानान्तरण हल्द्वानी हिल दर्पण

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल… कुमाऊं के 29 इंस्पेक्टरों के तबादले; देखें किसे कहां मिली तैनाती

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच कुमाऊं मंडल में पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बुधवार को 29 निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए। देर रात जारी सूची में विभिन्न जिलों में तैनात इंस्पेक्टरों को दूसरे जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी-योगी की मुलाकात से बढ़ी हलचल... उत्तराखंड के बकाया मामलों पर बनी सहमति

तबादला आदेश के तहत ऊधमसिंह नगर जिले से कई निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। भूपेंद्र सिंह बुजवान, धीरेंद्र कुमार और राजेंद्र सिंह डांगी को नैनीताल, हरेंद्र चौधरी, मनोहर दसौनी, प्रकाश सिंह, संजय पाठक और बिजेंद्र साह को चंपावत भेजा गया है। वहीं बसंती आर्या और नरेश चौहान को अल्मोड़ा, अशोक कुमार को नैनीताल तथा श्याम सिंह रावत को बागेश्वर में नई तैनाती मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  न मंच पर सम्मान मिला, न भाषण का मौका...प्रदेश प्रभारी के सामने कांग्रेस में मचा घमासान!

नैनीताल में तैनात हरपाल सिंह को बागेश्वर और दिनेश सिंह फर्त्याल को पिथौरागढ़ भेजा गया है। अल्मोड़ा से देवेश कुमार पांडेय और मदन मोहन जोशी को नैनीताल स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा अशोक कुमार, हेम चंद्र पंत, देवेंद्र सिंह नेगी और योगेश उपाध्याय को ऊधमसिंह नगर तथा भुवन चंद्र जोशी को चंपावत में तैनाती दी गई है।

पिथौरागढ़ से संजीव कुमार को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। चंपावत से पुनीता बलौदी और बची सिंह बिष्ट को नैनीताल, जबकि चेतन रावत को ऊधमसिंह नगर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नजदीकी बढ़ाई, फिर बनाया अश्लील वीडियो!...हल्द्वानी में ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाकर कारोबारी

वहीं बागेश्वर से कैलाश सिंह नेगी और श्वेता दिगारी को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। सलाहुद्दीन और त्रिलोक राम बरगला को नैनीताल में तैनाती मिली है।

विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस फेरबदल को कुमाऊं मंडल में पुलिस व्यवस्था से जुड़े अहम प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में