उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

पुलिस की प्रताड़ना….युवक ने की आत्महत्या, बहन और जीजा पर भी गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -

हैरान कर देने वाले मामले में पुलिस के एक दरोगा और परिवारिक विवाद के चलते 28 वर्षीय दानिश खान ने आत्महत्या कर ली। मामला कानपुर का है। यहां शुक्रवार रात दानिश ने माल रोड स्थित शिव नारायण टंडन सेतु के नीचे ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मौके से दानिश का एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने बेगमपुरवा चौकी इंचार्ज माजिद अहमद, अपनी बहन अंजुम और जीजा सरताज अहमद पर उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

दानिश के परिवार के मुताबिक, वह अपने बहन के पति सरताज के साथ मिलकर ट्रेडिंग का काम करता था, लेकिन दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद सरताज ने दानिश और उसकी मां पर चोरी का आरोप लगाते हुए 9 सितंबर को बाबूपुरवा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें आरोप था कि दानिश और उसकी मां ने सरताज की पत्नी अंजुम के घर से चार लाख रुपये और सोने के जेवरात चुराए थे।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

दानिश के भाई लवी का आरोप है कि बेगमपुरवा चौकी इंचार्ज माजिद अहमद और सरताज के साथ मिलकर दानिश को धमकाकर पैसे मांग रहे थे। माजिद ने दानिश से एक लाख रुपये की रकम देने की मांग की थी और बाकी पैसे धीरे-धीरे चुकाने को कहा था। इस मानसिक दबाव से तंग आकर दानिश ने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  अखिलेश के बयान पर धामी का बड़ा हमला... उत्तराखंड की सियासत में मचा घमासान

सुसाइड नोट में दानिश ने माजिद, अंजुम और सरताज का नाम लेते हुए लिखा है कि वह इन लोगों की प्रताड़ना के कारण बेहद परेशान था।

डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने कहा कि पुलिस ने सुसाइड नोट की जांच शुरू कर दी है। यदि कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी