उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड आ सकते हैं PM मोदी!…मिलेगी बड़ी सौगात, तैयारियां तेज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए बन रहा 45 बेड का आधुनिक अस्पताल अब जल्द शुरू होने की उम्मीद है। चार मंजिला इस अस्पताल का निर्माण बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत किया जा रहा है और भवन का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अस्पताल को सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

अस्पताल में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों और तीर्थयात्रियों की सुविधा को देखते हुए भवन में लिफ्ट भी लगाई गई है। आधुनिक चिकित्सा उपकरण अस्पताल पहुंच चुके हैं और उन्हें स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  PG-हॉस्टलों में पुलिस की रेड...हिरासत में लिए 4 संदिग्ध; संचालकों में मचा हड़कंप

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कार्यदायी संस्था को 31 अगस्त तक भवन निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्माण और उपकरणों की स्थापना का काम समय पर पूरा कर अस्पताल का संचालन शुरू किया जा सके।

इधर, अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ धाम दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित होने की चर्चा है। संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और अस्पताल के उद्घाटन की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले रचाया प्रेम विवाह... फिर हुई तकरार, अब कोतवाली में हाईवोल्टेज ड्रामा

सीएमओ डॉ. राजीव पाल के मुताबिक अस्पताल का निर्माण और आधुनिक मशीनों की स्थापना तेजी से की जा रही है। अस्पताल शुरू होने के बाद यात्रियों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की स्थिति में बदरीनाथ धाम में ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘वोट काटने की साजिश’!... गरमाई उत्तराखंड की सियासत, कांग्रेस ने चुनाव आयोग को घेरा

चारधाम यात्रा के दौरान हर साल लाखों श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचते हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्र में कई यात्रियों को सांस लेने में परेशानी, ऑक्सीजन की कमी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आधुनिक अस्पताल के शुरू होने से मरीजों को समय पर उपचार मिलने के साथ निचले क्षेत्रों में रेफर करने की जरूरत भी कम होने की उम्मीद है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में