उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड रजत जयंती समारोह… FRI पहुंचे पीएम मोदी, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती आज पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई जा रही है। राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचे हैं। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे और फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जनसमूह को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित हैं। इनमें केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट और जमरानी बांध परियोजना विशेष रूप से शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने एफआरआई में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों से संवाद भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के आगमन से पहले उपस्थित युवाओं और नागरिकों को संबोधित किया। उनके संबोधन से उत्साहित युवाओं ने राज्य के उज्जवल भविष्य के प्रति अपना जोश और विश्वास व्यक्त किया। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में