उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे डवलपमेंट हल्द्वानी हिल दर्पण

विकास कार्यों से सजी तस्वीर… विधायक निधि से जन मिलन केंद्र का कायाकल्प, लोगों में खुशी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने वार्ड संख्या-2 अंतर्गत शीशमहल स्थित  हरीश चन्द्र तिवारी जन मिलन केंद्र के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। यह कार्य विधायक निधि से स्वीकृत ₹7.33 लाख की लागत से पूरा किया गया है।

लोकार्पण अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जन मिलन केंद्र क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों का महत्वपूर्ण स्थल है। इसके सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सामुदायिक गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  विकास का ‘डबल डोज’...सीएम धामी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

उन्होंने अपनी स्वर्गीय माताजी डॉ. इंदिरा हृदयेश को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनसेवा और विकास को प्राथमिकता दी। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में निर्वाचन विभाग का एक्शन मोड... धीमी रफ्तार पर अफसरों को कड़ी फटकार

स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और जन मिलन केंद्र के सौंदर्यीकरण कार्य को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

इस अवसर पर वार्ड-1 की पार्षद  निर्मला तिवारी सहित मनोज कुमार तिवारी, गिरीश चन्द्र तिवारी, केशव दत्त तिवारी, एन.डी. तिवारी, दिनेश फुलारा, संजू उप्रेती, गिरीश पाण्डेय, विक्रम डंगवाल, सुरेश तिवारी, विनोद भट्ट, पुष्पा सम्मल, उमेश तिवारी, हरीश बलुटिया, दिवेश तिवारी, मनोज तिवारी, भुवन तिवारी, वरुण भकुनी, मोहन बलुटिया, दयानन्द तिवारी, के.आर. पाण्डेय, हरीश जोशी, पियूष तिवारी, चन्द्रशेखर शर्मा, रवि पाण्डेय एवं पंकज दुमका सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में