उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

शिकायत लेकर पहुंचे लोग, समाधान लेकर लौटे… शिविर में सीएम का एक्शन मोड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहसपुर स्थित श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनता के और अधिक करीब लाना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और सुशासन का अर्थ संवेदनशील, जवाबदेह एवं जनकेंद्रित प्रशासन है। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में प्रदेशभर में लगभग 700 जनसेवा शिविर आयोजित किए गए, जिनमें पांच लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। देहरादून जिले में आयोजित 46 शिविरों के माध्यम से 39 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'पहले आरोपी को सामने लाओ'... युवक की हत्या के बाद भड़का आक्रोश, शव उठाने से इनकार

शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सहायता सामग्री वितरित की तथा विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश बनी 'आफत', पहाड़ दरके... हाईवे बंद, हजारों श्रद्धालु बीच रास्ते फंसे

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए कई मामलों में अधिकारियों को मौके पर ही समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। साईलोक कारबारी ग्रांट में दो माह के भीतर 30 सोलर लाइट लगाने, जूट बैग निर्माण के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने, सेलाकुई क्षेत्र में सड़क एवं जल निकासी कार्य कराने, भाऊवाला में श्मशान घाट निर्माण, राजस्व संबंधी लंबित मामलों के निस्तारण, पार्क एवं ओपन जिम निर्माण तथा ग्राम बड़ोवाला में डिस्पेंसरी और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पहले की मारपीट, फिर दौड़ाई स्कॉर्पियो... कैंचीधाम में टल्ली युवकों का हंगामा, गाड़ियों को रौंदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और प्रत्येक नागरिक तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में