उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

देवभूमि में दहशत!… विदेशी पर्यटकों को लाठी-डंडों से पीटा, लाखों लूटे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थल चोपता से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक होमस्टे में ठहरे विदेशी पर्यटकों ने मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, कुछ विदेशी पर्यटक पिछले चार दिनों से रूद्रप्रयाग के चोपता स्थित एक बंकर हाउस होमस्टे में ठहरे हुए थे। जब वे चेकआउट करने लगे तो होमस्टे के मालिक और कर्मचारियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पर्यटकों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर मंडल पुलिस चौकी में शरण ली और पूरी घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  पुण्य की डुबकी बनी आखिरी स्नान!...तप्त कुंड में दो महिला यात्रियों की मौत

एक पर्यटक ने आरोप लगाया कि होमस्टे संचालक ने उनके लगभग 8 लाख रुपये की नकदी और कीमती सामान भी चुरा लिए। विदेशी पर्यटकों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने पर्यटकों की शिकायत दर्ज कर ली है। मामला अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों से जुड़ा होने के कारण स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल क्षेत्र की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि राज्य के पर्यटन पर भी नकारात्मक असर डालती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन संभलकर!...कहीं भारी बारिश तो कहीं गरज-चमक के साथ तेज बौछारों का अलर्ट

थाना अध्यक्ष उखीमठ मुकेश चौहान ने जानकारी दी कि मामला गाइड और होमस्टे संचालक के बीच आपसी विवाद का है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बॉन्ड नहीं भरा तो वेतन रोका, सेवा में ब्रेक!... उपनल मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- ऐसी सजा क्यों?

चोपता, जिसे ‘छोटा स्विट्जरलैंड’ के नाम से जाना जाता है, रुद्रप्रयाग जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बुग्यालों और हिमालयी ट्रैकिंग रूट्स के लिए प्रसिद्ध है। सर्दियों में यहां भारी संख्या में पर्यटक, खासकर विदेशी सैलानी बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचते हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के विश्वास को प्रभावित कर सकती हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में