उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा…तेज रफ्तार कार ने रौंदी बाइक, युवक की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। काठगोदाम थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार पेंटर की मौत हो गई, जबकि उनका साथी कारपेंटर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

जानकारी के अनुसार, पेंटर मोहम्मद यासीन और उसका साथी मोहम्मद उमर अपनी बाइक से भीमताल से रामपुर लौट रहे थे। जैसे ही वे पीएमजीएसवाई कैंप रानीबाग के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बस को ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मोहम्मद यासीन की मौत हो गई। घायल मोहम्मद उमर को इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में