उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

‘ऑपरेशन सेनिटाइज’ तेज…इन पर कसेगा शिकंजा, सोशल मीडिया की भी निगरानी, एसएसपी के ये निर्देश

खबर शेयर करें -

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने अधीनस्थों को अपराध पर अंकुश और स्मार्ट पुलिसिंग को लेकर निर्देश दिए।

मीणा ने कहा कि जिले में हो रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाए। थाना प्रभारियों को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए योजनाबद्ध कार्रवाई के आदेश दिए गए। उन्होंने आईटी एक्ट, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट के मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता जताई।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

बैठक में जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, स्टंटबाजी और हुड़दंग जैसी गतिविधियों पर सख्ती से निपटने की बात कही गई। पर्यटन स्थलों पर यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ पर्यटकों से शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

एसएसपी ने ‘ऑपरेशन सेनिटाइज’ के अंतर्गत बिना सत्यापन रह रहे लोगों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा। सोशल मीडिया पर अवैध व आपत्तिजनक पोस्ट पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

इस मौके पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ भवाली प्रमोद साह, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ रामनगर सुमित पांडे सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में