उत्तर प्रदेश अजब- गजब क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

गजब…तीन बीवियों को छोड़ चौथी शादी रचाने पहुंचा दूल्हा, तभी आ गई पुलिस

खबर शेयर करें -

हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक चौथी शादी करने जा रहा था। जब इसकी भनक तीसरी पत्नी को लगी, तो उसने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

यह भी पढ़ें 👉  10 लाख वोटों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने बढ़ाई सियासी हलचल!...वोट रक्षक पोर्टल से मतदाताओं को जोड़ेगी पार्टी

यह मामला यूपी के जौनपुर के सुजानगंज क्षेत्र का है। फरजाना, जो देवरिया बरपुर बदलापुर में अपने मायके में रह रही है, ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सुजानगंज के असलम के बेटे शम्स आलम से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी, और उनके दो बच्चे भी हैं। वर्तमान में पति-पत्नी के विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। शम्स ने पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी की, फिर दूसरी पत्नी को भी छोड़ दिया और तीसरी शादी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  अर्धकुंभ में गंगा घाटों पर रहेगी AI की नजर!...82 लाख से लगेंगे हाईटेक कैमरे, चेहरे से भी होगी पहचान

रविवार को शम्स आलम चौथी शादी करने जा रहा था। जब तीसरी पत्नी को इस बात का पता चला, तो वह सुजानगंज थाने पर पहुंच गई और चौथी शादी का विरोध करने लगी। इसके बाद पुलिस ने शम्स को हिरासत में लिया। दोनों पक्षों के परिजन देर तक थाने पर डटे रहे, जबकि पुलिस सुलह कराने की कोशिश कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी