इवेंट उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में UCC का एक साल… CM धामी का खास संबोधन, कही ये बड़ी बात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी देहरादून में प्रथम “देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस” समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।

सीएम धामी ने कहा कि यह दिन उत्तराखंड के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माताओं ने संविधान में समान कानून का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 2022 के दृष्टिपत्र के अनुसार इस कानून को लागू किया गया और इसे लागू करने से पहले व्यापक चर्चा भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

सीएम धामी ने बताया कि UCC के तहत कुप्रथाओं को दूर किया गया है और लीव-इन रिलेशनशिप के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, जिसमें सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार धर्म के आधार पर मातृशक्ति के साथ होने वाले शोषण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। समारोह के दौरान उन्होंने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से आयोजित फोटो गैलरी का निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

उधर हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज में जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल लगाए गए और नगर निगम के मेयर सहित शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान UCC सर्टिफिकेट पंजीकरण के लिए विशेष कैंप भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने पंजीकरण कराया। प्रशासन ने लोगों को UCC से जुड़े अधिकारों, दायित्वों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में