उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

ऑफिस खाली, हाजिरी गायब!… CDO का अचानक धावा, मची खलबली

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र स्थित मेहरागांव में खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने सख्त कार्रवाई की है।

बुधवार को किए गए निरीक्षण में कार्यालय के वरिष्ठ सहायक और एक अन्य कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इतना ही नहीं, उनकी उपस्थिति पंजिका में भी हस्ताक्षर नहीं थे। इस पर नाराजगी जताते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने दोनों कर्मचारियों का वेतन रोकने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

इसके अलावा, अनुपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी केसी चौहान ग्रोवर के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण सुबह 11:30 बजे तक चला, लेकिन इस दौरान भी बीईओ कार्यालय में उपस्थित नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

निरीक्षण के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक, प्राथमिक और उच्चतर विद्यालयों का भी जायजा लिया। यहां 116 में से 88 छात्र उपस्थित मिले, जबकि विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद था, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे प्रयोगशाला में अधिक से अधिक प्रैक्टिकल कराएं और पुस्तकालय का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों की शैक्षिक दक्षता बढ़ सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

इस दौरान उन्होंने जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र संजू से भी मुलाकात की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे कड़ी मेहनत कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में