उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

अश्लील वीडियो, धमकी और करोड़ों की वसूली…हाई-प्रोफाइल सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एसटीएफ ने सेक्सटॉर्शन रैकेट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उत्तराखंड एसटीएफ और गोवा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। आरोपी पर गोवा के मापुसा थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये की ठगी और वसूली का गंभीर आरोप है और वह पिछले लगभग तीन साल से फरार चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सलमान खान निवासी देहरादून है, जिसे थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर खुद को दिल्ली नारकोटिक्स ब्यूरो का अधिकारी बताता था और इसी पहचान का डर दिखाकर लोगों से अवैध वसूली करता था।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी चक्र से मुक्ति या विकास की रफ्तार?...उत्तराखंड से शिवराज-धामी ने छेड़ी नई बहस

गोवा पुलिस में दर्ज मामले के मुताबिक, आरोपी ने मापुसा (उत्तर गोवा) में एक मुंबई के कारोबारी से करोड़ों रुपये की ठगी की थी। घटना के बाद से वह फरार था और उसकी तलाश में कई बार उसके घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर बच निकलता रहा।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गैंग तैयार किया था, जिसमें महिलाओं का इस्तेमाल कर अमीर लोगों को हनीट्रैप में फंसाया जाता था। इसके बाद पीड़ितों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता और खुद को सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर उन्हें धमकाया जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में टला बड़ा हादसा...वाहन के ब्रेक फेल होते ही मची चीख-पुकार

गैंग के सदस्यों ने योजना के तहत मुंबई के एक व्यवसायी को जाल में फंसाया और गोवा के मापुसा स्थित एक विला किराए पर लेकर वहां कैमरे लगाए गए। बाद में महिला के साथ पीड़ित को ठहराया गया और रात में अन्य आरोपी वहां पहुंचकर खुद को नारकोटिक्स ब्यूरो का अधिकारी बताकर उसे धमकाने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इन IAS-PCS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इसके बाद पीड़ित को बंधक बनाकर मारपीट की गई और वीडियो के आधार पर करोड़ों रुपये की वसूली की गई। मामले की शिकायत के बाद गोवा पुलिस ने जांच शुरू की और कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, फरार मुख्य आरोपी सलमान खान को अब देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में