उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल

अब बहाने नहीं, काम चाहिए… डीएम की अफसरों को सख्त हिदायत

खबर शेयर करें -

भीमताल।  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला सैक्टर, राज्य सैक्टर, केन्द्र पोषित, बाह्य सहायतित और बीस सूत्री कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कर शत प्रतिशत धनराशि व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में धीमी गति पर नाराजगी जताई और सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रोस्टर बनाकर लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

जिलाधिकारी ने पर्वतीय क्षेत्रों में वन्यजीव आदमखोरों से प्रभावित पशुपालकों को समय पर चारा उपलब्ध कराने, वन क्षेत्रों के पास खेती को सुरक्षित करने के लिए सोलर फेंसिंग और तारबाड़ योजना बनाने, राशन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा पेयजल लाइनों की मरम्मत को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

इसके अतिरिक्त, सड़कों की निगरानी, विधायक निधि के तहत धनराशि का शीघ्र वितरण और शीतकालीन पौधारोपण में समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरि गोस्वामी, जिलाअर्थसंख्याधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी समेत सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में