उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

अब कोई पत्रकार अनसुना नहीं रहेगा… मीडिया सेतु के नए उपाध्यक्ष का भरोसा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मीडिया और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से ध्रुव रौतेला ने मंगलवार को मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

मंत्रिपरिषद अनुभाग, उत्तराखंड शासन के आदेश संख्या-158 दिनांक 03 अप्रैल 2026 के तहत रौतेला ने कार्यभार संभाला और इस अवसर पर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सरकार और पत्रकारों के बीच सेतु का कार्य किया जाए और तहसील स्तर तक के पत्रकारों की समस्याओं को सुनकर उन्हें शासन तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

रौतेला ने विशेष रूप से दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं पर ध्यान देने की बात कही और बताया कि अक्सर उनकी समस्याओं की अनदेखी हो जाती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जमीनी स्तर पर संवाद स्थापित कर इस खाई को पाटा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

इस अवसर पर रौतेला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मीडिया के सहयोग से इन योजनाओं को धरातल पर सशक्त रूप से लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

ध्रुव रौतेला ने कहा कि उनकी प्राथमिकताएं पारदर्शिता, बेहतर संवाद और पत्रकार हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होंगी, जिससे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और अधिक सशक्त बने। इस दौरान उन्होंने सचिव सूचना शैलेश बगौली से भी वार्ता की।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में