उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

एक नहीं, दो नहीं… तीन स्कूटी उड़ाईं, हल्द्वानी में ऐसे जाल में फंसा शातिर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर में स्कूटी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने स्कूटी चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तीन स्कूटी एक्टिवा बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार 12 दिसंबर 2025 को व्यापारी जेश बंसल पुत्र महावीर प्रसाद, निवासी 17 गल्ला मंडी, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके प्रतिष्ठान श्री बालाजी मोटर्स, रामपुर रोड हल्द्वानी से तीन स्कूटी एक्टिवा चोरी हो गई थीं। शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 406/25 धारा 305 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे के आदेश दिए गए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर 14 दिसंबर 2025 को हल्द्वानी क्षेत्र से अभियुक्त हिमांशु पुत्र विनोद, निवासी जे.के.पुरम थाना मुखानी जनपद नैनीताल, मूल निवासी सी-426 नंदग्राम थाना नंदग्राम जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तीनों स्कूटी बरामद कर ली गईं।

बरामद स्कूटियों में सफेद रंग की एक्टिवा (चेसिस नंबर ME4JK361LSD196505), नीले रंग की स्कूटी (चेसिस नंबर ME4JK431JSG010119) तथा ग्रे रंग की स्कूटी (चेसिस नंबर ME4JK363DSW002651) शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार (चौकी प्रभारी टीपीनगर), हेड कांस्टेबल दिगंबर सनवाल, कांस्टेबल अनिल टम्टा और कांस्टेबल युगल मिश्रा शामिल रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में