उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

सड़क किनारे मिला नवजात, उठे कई सवाल!…किसने और क्यों छोड़ा मासूम? पुलिस ने जांच की तेज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुरी में सड़क किनारे एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। नवजात को सड़क किनारे पड़ा देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान एक स्थानीय महिला ने बच्चे को गोद में उठाया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ छोड़ने की मजबूरी कब खत्म होगी?... CM धामी के मंथन में उठे ये बड़े मुद्दे

बताया गया कि रविदास मंदिर मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े नवजात पर पड़ी थी। महिला ने तुरंत बच्चे को उठाकर कपड़े से साफ किया और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अपने संरक्षण में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वर्गीय गिरजा शंकर जोशी की याद में बड़ा प्रस्ताव!...मीडिया सेंटर का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

पुलिस ने मामले की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को दी। इसके बाद नवजात को संबंधित टीम के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार बच्चे की हालत ठीक है और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खुद को बताया आईबी अधिकारी!...कार में मिला फर्जी आईडी कार्ड, एयरगन देख पुलिस के उड़े होश

सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि नवजात को सड़क किनारे छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में सड़क किनारे छोड़ा था।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में