उत्तराखण्ड देहरादून

नया साल, पुराना झटका…उत्तराखंड में फिर महंगी हुई बिजली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लाखों बिजली उपभोक्ताओं को नए साल की शुरुआत में महंगी बिजली का झटका लगा है। ऊर्जा निगम ने जनवरी माह के लिए फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इसके तहत उपभोक्ताओं से 10 पैसे से लेकर 43 पैसे प्रति यूनिट तक अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा।

ऊर्जा निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार बीपीएल और स्नो बाउंड क्षेत्रों के उपभोक्ताओं पर सबसे कम भार डाला गया है। इन उपभोक्ताओं को 10 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त भुगतान करना होगा। वहीं अन्य सभी श्रेणियों में ज्यादा बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

घरेलू उपभोक्ताओं को 28 पैसे और व्यावसायिक (कमर्शियल) उपभोक्ताओं को 40 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त देना होगा। सरकारी संस्थानों पर 38 पैसे और निजी ट्यूबवेल उपभोक्ताओं पर 12 पैसे प्रति यूनिट का भार बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश और तूफान का खतरा...उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

कृषि आधारित कनेक्शनों में 25 किलोवाट तक के कनेक्शन पर 17 पैसे, 25 से 75 किलोवाट तक 19 पैसे और 75 किलोवाट से अधिक क्षमता वाले कनेक्शनों पर 20 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त शुल्क लगेगा। एलटी और एचटी इंडस्ट्री को 38 पैसे प्रति यूनिट भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मंच पर नहीं पहुंचे राहुल गांधी...लेकिन फोन से चला दिया सियासी तीर

मिक्स्ड लोड, रेलवे और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन उपभोक्ताओं को 35 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त देना होगा, जबकि निर्माण कार्यों के लिए लिए जाने वाले अस्थायी कनेक्शनों पर सबसे अधिक 43 पैसे प्रति यूनिट का भार पड़ेगा। बढ़ी हुई दरों के आदेश चीफ इंजीनियर (कमर्शियल) एन.एस. बिष्ट द्वारा जारी किए गए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में