उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून रोजगार हिल दर्पण

सरकारी सेवा में नवप्रवेश… इस विभाग को मिले 112 कार्मिक, सीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान परिवहन विभाग के 112 नवचयनित परिवहन आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। साथ ही, मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु दो प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है, जिसमें उनके परिवारजनों के सहयोग और आशीर्वाद की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर फिर बड़ा प्रहार... रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया ये अधिकारी!

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन आरक्षी का पद महज एक सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि एक सामाजिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि चाहे यात्री सेवाओं का संचालन, सड़क सुरक्षा की निगरानी, वाहनों का पंजीकरण या प्रदूषण नियंत्रण हो—प्रत्येक व्यवस्था में परिवहन आरक्षियों की अहम भूमिका होती है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत से कन्याकुमारी तक एक मंच पर जुटे खिलाड़ी... धामी ने बताया खेलों का असली महत्व

मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त आरक्षियों से अपेक्षा जताई कि वे कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जन सहयोग की भावना के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा, “प्रयास यह होना चाहिए कि आमजन का कार्य ऑटो मोड पर हो, उन्हें अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।”

श्री धामी ने आगे कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और इसकी जड़ें समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर 1064 पर भ्रष्टाचार की शिकायतों की प्रभावी सुनवाई और कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बर्फ के नीचे छिपा था मौत का राज!... केदारताल में मिले दो और शव, बढ़ी मृतकों की संख्या

कार्यक्रम में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं नव चयनित अभ्यर्थियों के परिजन भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने सेवा काल को ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित की भावना से प्रेरित होकर निभाएं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में